logo

हरियाणा पुलिस मुख्यालय में 75 करोड़ का घोटाला, मुख्यालय तक नहीं बख्शा ये दूसरी जगह रहते हुवे क्या किसी को बख्शेंगे।

➣ हरियाणा पुलिस मुख्यालय में लंबे समय तक तैनात रहे केयरटेकर रोहताश द्वारा किए गए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर विकास को गिरफ्तार किया है।

➣ मामले की शिकायत एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, विजिलेंस और सीआईडी को भेजी थी। इसके बाद सेक्टर-7 थाना पुलिस ने 25 जुलाई 2025 को नाम-पता अज्ञात शिकायतकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की।

➣FIR में आरोप लगाया गया है कि पुलिस मुख्यालय पंचकूला में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत रहे रोहताश ने केयरटेकर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया।

➣ शिकायत के अनुसार, रोहताश ने खुद या अपने किसी रिश्तेदार के नाम पर आरएस इंटरप्राइजेज, सेक्टर-15 पंचकूला के नाम से एक फर्जी फर्म बनाई, जिसका कोई वैध जीएसटी नंबर नहीं था।

➣ आरोप है कि अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 के बीच करीब 25 करोड़ रुपये और जनवरी 2021 से अगस्त 2021 के दौरान लगभग 50 करोड़ रुपये के बिल ड्रॉ कराए गए, जिनमें से अधिकांश को फर्जी बताया जा रहा है।

6
261 views