logo

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता: 49.43 किलो अवैध कच्ची चांदी की स्मैक बरामद, 2 गिरफ्तार

Aima
राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता


कोटा ग्रामीण पुलिस की जिला स्पेशल टीम और थाना कनवास की संयुक्त टीम ने *ऑपरेशन क्लीन स्वीप* के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। इस अभियान में पुलिस ने *49 किलो 430 ग्राम* अवैध कच्ची चांदी की स्मैक बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग *1 करोड़ 40 लाख रुपये* है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान *कांवलजीत सिंह उर्फ कन्नू* और *सुरेश कुमार* के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कनवास में प्रकरण संख्या *2026/01* धारा 8/21, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक *सुजीत शंकर* के निर्देशन में की गई, जिसमें जिला स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल राजकुमार मीणा, थाना कनवास के अनूप सिंह, और अन्य अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर इस बड़ी खेप को जब्त किया और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में सफलता हासिल की।

4
728 views