*गेंहू अनाज की ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भटक रहे किसान*
Aima
राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता
हाडौती क्षेत्र के सांगोद में किसान ईमित्र के चक्कर काट रहे हैं क्योंकि फूड डिपार्टमेंट पोर्टल में किसान के जनाधार और नकल खाता गिरदावरी में नाम में अंतर आने से परेशानी हो रही है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जनाधार कार्ड को अपडेट करवाएं और नकल खाता गिरदावरी में नाम को सही करवाएं ।
*पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:*
- जनाधार कार्ड
- नकल खाता गिरदावरी
- बैंक खाता विवरण
*पंजीकरण की तिथि:* 1 फरवरी से 25 जून 2026 तक
राजस्थान में गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 फरवरी से शुरू हो गया है। किसान खुद या ई-मित्र के जरिए पंजीकरण करवा सकते हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल है ।
जतिन दिनकर तहसीलदार सांगोद-
काश्तकारों को अपने नाम की शुद्धि के लिए तहसीलदार या एसडीएम कोर्ट में आवेदन करना होगा। वहां से उन्हें अपने नाम की शुद्धि का प्रमाण पत्र मिलेगा, जिससे वे ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।