logo

देवघर नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी सूरज झा का दरवाजे दरवाजे दस्तक अभियान ने पकड़ा जोर।

धनंजय कुमार


देवघर,

नगर निगम चुनाव की गर्माहट के बीच मेयर पद के प्रत्याशी सूरज झा का जनसंपर्क अभियान ने रफ्तार पकड़ लिया है। दरवाजे दरवाजे दस्तक नाम से चलाए जा रहे इस ताबड़तोड़ अभियान के तहत श्री झा ने लगातार विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा रूबरू हो कर उनसे समर्थन माँगा।

इस अभियान के माध्यम से प्रत्याशी सूरज झा न केवल चुनावी समर्थन की अपील की बल्कि नगरवासियों की दैनिक चुनौतियों जैसे साफ पानी की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मुद्दों पर लोगों की राय सुनी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ वोट मांगने के लिए नहीं, बल्कि एक जन-जागरूकता मुहिम और जनता की आकांक्षाओं को समझने का एक मंच है।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का सकारात्मक स्वागत किया है। कई लोगों का कहना है कि इतने नजदीक से और बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों के लोगों से मिलने वाला प्रत्याशी अब कहाँ मिलता है। यह एक अच्छी शुरुआत है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस प्रकार का सीधा जनसंपर्क आम चुनावी रणनीति का हिस्सा बन गया है, पर सूरज झा द्वारा इसे लगातार और गहनता से चलाया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मतदाता अब देखेंगे कि यह जमीनी संपर्क उनके लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।

0
643 views