logo

उदयपुरा में 15 फरवरी को महादेव महोत्सव नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर में सजेगी भक्ति और लोक संस्कृति की संध्या

उदयपुरा में 15 फरवरी को ‘महादेव महोत्सव’- नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर में सजेगी भक्ति और लोक-संस्कृति की संध्या
..
विदिशा जिले के उदयपुरा स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर में 15 फरवरी को एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “महादेव महोत्सव” सायं 6.30 बजे से प्रारंभ होगा। यह आयोजन शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर केंद्रित होगा, जिसमें लोक-भक्ति गायन, नृत्य नाटिका और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन विदिशा के सहयोग से किया जा रहा है।

महोत्सव की शुरुआत लोक-संगीत की सुरमयी धारा से होगी, जिसमें हरदा की सुश्री मिशा शर्मा अपने लोक गायन से सांस्कृतिक चेतना का संचार करेंगी। इसके पश्चात भोपाल की सुश्री अपर्णा चतुर्वेदी एवं उनके साथी कलाकार भगवान शिव पर आधारित भावप्रवण नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे, जिसके माध्यम से शिव कथा को कलात्मक रूप में जीवंत किया जाएगा।

समारोह की अंतिम प्रस्तुति भोपाल की सुश्री नवनी श्रीवास्तव एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा भक्ति गायन के रूप में दी जाएगी। उनके स्वरों में रची शिव-आराधना मंदिर परिसर को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित करेगी।

यह महोत्सव लोक परंपरा, शास्त्रीय अभिव्यक्ति और सुगम संगीत का अद्भुत संगम होगा, जो श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव लेकर आएगा।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha

16
802 views