logo

गाजियाबाद: सीडीओ अभिनव गोपाल जी ने जनता की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


गाजियाबाद।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिन पर सीडीओ ने संवेदनशीलता के साथ विचार किया।
श्री अभिनव गोपाल ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जनसुनवाई के माध्यम से जनता का विश्वास प्रशासन पर और अधिक मजबूत होता है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1
0 views