logo

उड़द मऊ पंचायत में गांव से लेकर मुक्ति धाम की ओरसड़क निर्माण कार्य तेज़ी से जारी रिपोर्ट: विकास सियारिया

उड़द मऊ पंचायत में सड़क निर्माण कार्य तेज़ी से जारी
रिपोर्ट: विकास सियारियाउड़द मऊ पंचायत में सड़क निर्माण कार्य तेज़ी से जारी
रिपोर्ट: विकास सियारिया
रायसेन जिले की तहसील उदयपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत उड़द मऊ में सरपंच एवं सचिव के सहयोग से सड़क निर्माण का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। यह सड़क ग्राम उड़द मऊ से मोक्ष धाम की ओर बनाई जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले सड़क की हालत अत्यंत खराब थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अब पंचायत द्वारा सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।
वर्तमान में सरपंच के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति तेज़ दिखाई दे रही है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से गांववासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने पंचायत के इस प्रयास की सराहना की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार प्रत्येक पंचायत में जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को प्राथमिकता दें, तो गांवों का समुचित विकास संभव है।

33
3903 views