logo

बिहार के जमुई जिले में जीआरपी ने शराब तस्करी से जुड़े एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। झारखंड के धनबाद से ट्रेन के माध्यम से पिछले एक साल से

बिहार के जमुई जिले में जीआरपी ने शराब तस्करी से जुड़े एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। झारखंड के धनबाद से ट्रेन के माध्यम से पिछले एक साल से शराब की आपूर्ति कर रहे इस हाईटेक नेटवर्क की एक महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी एक साथी मौके से फरार हो गई।
स्टेशन पर सटीक कार्रवाई
यह कार्रवाई उस समय की गई जब पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस जमुई स्टेशन पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी मनोज देव के नेतृत्व में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम प्लेटफॉर्म नंबर-1 के प्रवेश-निकास बिंदु पर सिविल ड्रेस में तैनात थी। ट्रेन के रुकते ही शराब से भरा बैग लेकर उतर रही महिला को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया।
‘बुआ’ चला रही थी पूरा नेटवर्क
गिरफ्तार महिला रूपा ने पूछताछ में बताया कि गिरोह में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और युवतियां शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की कमान धनबाद निवासी खुशबू देवी के हाथ में थी, जो रिश्ते में उसकी ‘बुआ’ है। महिला होने का फायदा उठाकर झारखंड और पश्चिम बंगाल से शराब लाकर जमुई, झाझा, गिद्धौर, चकाई और मंझवे क्षेत्रों में खपाया जाता था।
हर खेप पर मिलता था कमीशन
तस्करी की हर खेप पर महिलाओं को 2 से 5 हजार रुपये तक का कमीशन दिया जाता था। स्टेशन पर शराब रिसीव करने पहुंचे स्थानीय तस्कर पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गए।

पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

0
99 views