वार्ड नंबर 35 की प्रत्याशी सीमा बनर्जी ने किया नामांकन, बोलीं—
जो 15 साल में नहीं हुआ, वह 5 साल में करके दिखाएंगे।
देवघर, धनंजय कुमार
देवघर नगर निगम चुनाव 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 35 की प्रत्याशी सीमा बनर्जी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पश्चात उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।
उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में जो कार्य अधूरे रह गए, उन्हें वे अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में धरातल पर उतारकर दिखाएंगी। सीमा बनर्जी ने स्पष्ट रूप से बताया कि सड़क, नाला, शिक्षा, जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं, आवासीय योजनाएं सहित सभी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने वार्ड की जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 35 को विकास की नई दिशा देने के लिए वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।