logo

मनरेगा बचाओ संग्राम में कांग्रेस का धरना

झालावाड़| जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मिनी सचिवालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिसमें योजना में से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना के उद्देश्यों के साथ हेरफेर करने पर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर एक महापुरुष का अपमान किया है। भाजपा सरकार की मंशा राष्ट्रीय महत्व की इस योजना को खत्म करने की है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर बेरोजगार होंगे और शहरों की तरफ पलायन करेंगे। कांग्रेस की एक महत्वाकांक्षी जन उपयोगी योजना को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है। धरने में खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने महात्मा गांधी मनरेगा योजना का नाम बदलने पर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोडसिंह परमार, नरेंद्र सिंह, पूरीलाल दांगी, इम्तियाज हुसैन, फरीद चौधरी, विजय सिंह राठौर, मनीष शुक्ला, आमिर खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीएम सैय्यद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमंत बैरवा, विष्णु दांगी, चेतराज गहलोत, नेमीचंद मीणा मौजूद रहे। संचालन सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौड़ ने किया।
Aima media jhalawar

0
12 views