logo

छोटे कारणों से निरस्त विश्वकर्मा योजना आवेदनों को मिलेगा दूसरा मौका

छोटे कारणों से निरस्त विश्वकर्मा योजना आवेदनों को मिलेगा दूसरा मौका

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बैंकों को पुनर्विचार के निर्देश दिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत छोटे-मोटे कारणों से निरस्त किए गए आवेदनों पर पुनर्विचार करने के निर्देश कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा संबंधित बैंकों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत कुल 3777 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए थे, जिनमें से 151 आवेदन बैंक स्तर पर स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 2687 आवेदन “लाभार्थी से संपर्क नहीं हो सका” जैसे कारणों से निरस्त किए गए।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने बताया कि योजनान्तर्गत अब तक 148 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, केवल छोटे-मोटे कारणों से निरस्त किए गए आवेदनों पर पुनः विचार किया जाना है। इसी क्रम में परियोजना सहयोगियों एवं संबंधित बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वे लाभार्थियों से पुनः संपर्क कर प्रकरणों की समीक्षा करें।
उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों के आवेदन संपर्क नहीं हो पाने जैसे कारणों से निरस्त हुए हैं, वे अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बैंक शाखा से शीघ्र संपर्क करें, ताकि प्रकरणों को पुनः स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया जा सके और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित हो सके।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

47
1311 views