logo

जिले के विक्रय केन्द्रों पर उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता

जिले के विक्रय केंद्रों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कृषि विभाग को निर्देशित किया है कि कृषकों को समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खाद वितरण व्यवस्था पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निर्देशों के पालन में उप संचालक कृषि श्री अनंत सडैया ने जानकारी दी कि जिले के समस्त अधिकृत विक्रय केंद्रों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 02 फरवरी 2026 की स्थिति में मुरैना जिले में कुल 2,890 मैट्रिक टन यूरिया, 348 मैट्रिक टन डीएपी, 6,412 मैट्रिक टन एनपीकेएस तथा 1,769.50 मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरक उपलब्ध हैं।
कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों के वितरण की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।

50
1037 views