logo

सुबह से शाम तक लगा रहा लोगों का तांता

लालसोट
प्रदेश के पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना के जन्मदिन पर मंडावरी कस्बा स्थित उनके आवास पर रविवार को कार्यकर्ताओं और आम जनता का तांता लगा रहा। सुबह से ही लोग बधाई देने पहुंचते रहे और दिनभर यह सिलसिला जारी रहा। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता रामबिलास खेमावास, पीसीसी सदस्य दिनेश मिश्र, कमल मीना, प्रधान नाथूलाल मीना, जगदीश राड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, सीताराम डूंगरपुर, अमित शर्मा ने केक काटकर पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना को बधाई दी।

युवा नेता कपिल पुरोहित, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, चन्द्रशेखर
जांगिड, सुदीप मिश्रा, श्यामसुंदर मिश्रा, प्रद्युम्न सिंह, हरकेश शाहपुरा, पंकज मोरवाल, नरेश बेपलावत, कमलेश राड़ा, मोहन सोनी रामगढ़, हेमराज सरपंच, इरफान खान, रोहित पंसारी, राहुल शर्मा, रामखिलाड़ी सत्तावन, विक्की सोनी, सुनील चतुर्वेदी, शिवराम सैनी, शंभूलाल सैनी, जीतू बड़ाया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भी पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना को बधाई देने पहुंचे। पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त किया।

0
100 views