logo

लोक अदालत के लिए बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

लालसोट

तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में 14 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियों के लिए शनिवार को मिटिंग आयोजित की गई। न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश ऋतु चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक अदालत आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी बैंक
प्री-लिटिगेशन अधिकारी प्रकरणों को समझाइश और राजीनामा के माध्यम से निस्तारित करने का प्रयास करें। साथ ही लोगों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक पक्षकारों को इसका लाभ दिलाया जाए।

0
47 views