कोकरियां गांव में किसान संगोष्ठी
लालसोटउपखण्ड कोकरिया गांव में सत्यनारायण शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारत, नेपाल, भूटान और जापान के सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने के लिए यात्रा पर आए तीन देशों के प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में सोमवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन होगा। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद शास्त्री ने बताया कि दोपहर 1 बजे आयोजित इस संगोष्ठी में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा, भूटान के पूर्व वित्त मंत्री लोकनाथ शर्मा और टोक्यो में नेपाल के पूर्व राजदूत डॉ. विष्णु हरि नेपाल होंगे।