logo

समुंदर में खो गए, भारत के दो परवाने। एक था पंजाब से,दूजा था हरियाणे।। (पढ़ें पूरी खबर:👉)

होशियारपुर: 2nd फरवरी,2026 ( बूटा ठाकुर गढ़शंकर)
मौत जब अपना खेल खेलती है तो वह स्थान, समय या उम्र नहीं देखती,उसे तो अपनी पारी निश्चय ही खेलनी होती है।
यह कहानी ताज़ा ख़बर बनकर सामने आती है तो पता चलता है कि कस्बा राजपुरा (पंजाब) का एक लड़का सचिन खिलां रोज़ी रोटी और बेहतर भविष्य हेतु 2019में ऑट्रेलिया के लिए प्रस्थान करता है। वहां उसकी मुलाकात बचपन के दोस्त साहिल बत्रा से होती है। दोनों बहुत खुश होते हैं और एक दूसरे का सहारा भी बनते हैं। समय बीतने के साथ साथ सचिन खिलां राजपुरा की शादी तय हो चुकी थी, उसकी मंगेतर भी ऑस्ट्रेलिया में ही थी। इसी फरवरी में शादी के लिए भारत वापिसी की पूरी तैयारियों का सिलसिला यौवन पर था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। 25 जनवरी को भारत में गणतंत्रता दिवस मनाने का गर्म जोश था उधर ऑस्ट्रेलिया की सिडनी में मौत का पंजा अपनी गतिविधियों में मदहोश था। जिसके प्रवाह में बहता हुआ सचिन खिलां राजपुरा 25th जनवरी को अपने दोस्त साहिल बत्रा और उसके परिवार के साथ सिडनी के नजदीक समुंदर पर मौज मस्ती के लिए चला गया। इस पिकनिक पार्टी में सचिन खिलां राजपुरा की मंगेतर भी शामिल थी।
उक्त दोनों दोस्त साहिल बत्रा और सचिन खिलां समुंदर के पानी में जाते हैं,पानी सिर्फ घुटनों तक ही था। इस लिए किसी प्रकार का कोई ख़तरा भी नहीं था। जैसे ही वे दोनों पानी में आगे बढ़े, तो ना मालूम गहरे गढ्ढे में पूरे परिवार की आंखों के सामने पलक झपकते ही खो गए। मौके पर बचाव दल ने जब उनको बाहर निकाला तो वे अपने प्राणों को गंवा चुके थे। सारी खुशियां धरी की धरी रह गई। एक दम मातम का माहौल बन गया। इधर राजपुरा (पंजाब) के साथ साथ पूरे हरियाणा में भी शोक लहर ने घेरा डाल लिया। वे दोनों दोस्त समुंदर में ऐसे खोए कि बिन पानी पंजाब और हरियाणा भी डूब गए। इस शोक ग्रस्त घटना के लिए शोक व्यक्त है।
नोट: भारी बारिश और तूफान के पूरे आसार हैं , मौसम फिर से ख़राब होगा। अपना ख्याल रखें।

54
4125 views