logo

लखीमपुर खीरी अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, बेटी के सामने चाकू से वार करने वाला पति जेल भेजा गया

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, बेटी के सामने चाकू से वार करने वाला पति जेल भेजा गया
लखीमपुर खीरी।
शहर की कांशीराम कॉलोनी में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति अंशुल श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी खुशबू श्रीवास्तव पर बेटी के सामने ही चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
संवाददाता: उमेश कुमार
स्थान: लखीमपुर खीरी

0
99 views