भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आधारशिला सिद्ध होंगे : नृपेन कुमार सिंह
आर्थिक मजबूती, सामाजिक सुरक्षा और अवसरों का विस्तार आने वाले समय में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आधारशिला सिद्ध होंगे।
यह बजट गांव और गरीब, कृषि और किसान, युवा और महिला, उद्यम और उद्योग सभी के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाला है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, किसानों की आय बढ़ाने, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में सुधार तथा MSME एवं स्टार्टअप्स को नई ऊर्जा देने वाला यह सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बजट है।
हम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया।
नृपेन कुमार सिंह
जिला संयोजक, भाजपा सोशल मीडिया, अररिया