logo

वार्डन एवं स्वयंसेवक भर्ती हेतु सिविल डिफेंस टाउन हॉल डिविजन की कवि नगर पोस्ट ने बुलाई बैठक

गाजियाबाद। थाना कवि नगर क्षेत्र के जी ब्लॉक मार्केट पर पोस्ट वार्डन अरुण कुमार द्वारा डिप्टी पोस्ट वार्डन अजय यादव के प्रतिष्ठान पर टाउन हॉल डिवीजन की कविनगर पोस्ट 6 की बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक का आयोजन नागरिक सुरक्षा के नवनियुक्त सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह के दिशा निर्देशन एवं टाउन हॉल डिवीजन के डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
उक्त बैठक का मुख्य एजेंडा पोस्ट में वार्डनों/स्वयंसेवकों तथा प्राथमिक उपचार टीम के रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरना
वार्डेनों की समस्याओं का निराकरण करना तथा पोस्ट के सभी सेक्टर में मॉक ड्रिल एवं ट्रेनिंग चलवाना।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिवीजन वार्डन दीपक अग्रवाल ने सभी वार्डनों का परिचय करवाया एवं उनकी समस्याओं को सुना। स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए सभी वार्डनों से विचार विमर्श किया गया। डिवीजनल वार्डन द्वारा पोस्ट में भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने के लिए पोस्ट वार्डन अरुण कुमार को निर्देशित किया गया।
डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय गोयल ने स्कूलों में ट्रेनिंग चलवाए जाने तथा हॉस्पिटल, धार्मिक स्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी एकत्र करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा ने फायरफाइटर की भर्ती हेतु सभी सेक्टर में मॉक ड्रिल तथा अन्य छोटे-छोटे इवेंट्स चलाए जाने का सुझाव दिया।
अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में सभी वार्डनों से सिविल डिफेंस की ड्रेस में उपस्थित होने का आग्रह किया।
बैठक समापन के बाद सभी पदाधिकारी द्वारा बैठक के होस्ट अजय यादव को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

उक्त बैठक में डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय गोयल घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव पोस्ट वार्डन अरुण कुमार डिप्टी पोस्ट वार्डन अजय यादव के अतिरिक्त अनेकों वार्डनों एवं स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

0
0 views