logo

धनबाद बिग ब्रेकिंग झरिया विधायक रागिनी सिंह के सिंह मेंशन पर बमबाजी, बाइक सवार अपराधी फरार

धनबाद: झरिया की विधायक रागिनी सिंह के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन आवास में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दो बम फेंके।
पहला बम सिंह मेंशन के अंदर जाकर विस्फोट कर गया, जबकि दूसरा बम मुख्य गेट के बाहर गिराया गया। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव स्थानीय सरायढेला थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

बताया जा रहा है कि सिंह मेंशन में झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह और कुंती सिंह रहते हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है।

6
1343 views