पूर्व स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा के जन्मदिन पर होगा भव्य स्वागत, काफिले के साथ दी जाएंगी शुभकामनाएं
लालसोट
राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं लालसोट के विकास पुरुष परसादीलाल मीणा के जन्मदिन के अवसर पर आज रविवार, 1 फरवरी 2026 को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार सुबह 11:30 बजे मांडल पैलेस के सामने स्थित बोहरा पेट्रोल पंप पर सभी कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन एकत्र होंगे। यहां से काफिले के रूप में पूर्व मंत्री परसादीलाल मीणा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर काफिले में शामिल होने की अपील की है।