logo

श्याम सेवक परिवार करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 17 फरवरी को जैन नसिया में होंगे रक्तवीर एकत्र

लालसोट
श्याम भक्तों की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सेवक श्री श्याम का एवं श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में आगामी 17 फरवरी 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया जी प्रांगण, लालसोट में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि यह रक्तदान शिविर 31 जनवरी को आयोजित शिविर की तर्ज पर ही संपन्न होगा। सभी रक्तदाताओं से अपील की गई है कि वे अपनी-अपनी टीमों को सूचित कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। श्याम सेवक परिवार का कहना है कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंदों की जान बचाने में रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिविर को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्याम भक्तों एवं रक्तदाताओं से समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की

0
88 views