भव्य हेलमेट रैली एवं गरिमामय समारोह के साथ हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन में श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री मुख्य अतिथि रहे
कोरिया/बैकुंठपुर मानस भवन बैकुंठपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यान्वयन छत्तीसगढ़ शासन श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे, जिन्होंने बेहद ही सरल एवं सहज शब्दों में उपस्थित जन समुदाय को बताया कि यातायात नियमों के पालन से इंसान सड़क दुर्घटना के दौरान असमय होने वाली मौत से बच सकता है, साथ ही ओवर स्पीड एवं अनियंत्रित गति से वाहन न चालन हेतु प्रेरित किये एवं कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान की जमकर सराहना किए। मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि यातायात नियमों के पालन हेतु पुलिस आग्रह कर रही है, जागरूकता अभियान चला रही है, गुलाब फूल भेंट कर रही है, विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र व स्कूल-कॉलेज में जागरूकता अभियान संबंधित शिविर का आयोजन किया जा रहा है सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों के पालन हेतु लोगों से आग्रह किया जा रहा है जिससे कि अधिक से अधिक लोग जागरुक हो सके, अब बारी जनमानस एवं वाहन चालक की है कि लोग नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय विधायक बैकुंठपुर विधानसभा श्री भईया लाल राजवाड़े ने उपस्थित जन मानस से नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात कही, साथ ही मनसा जाहिर करते हुए कहा की पहले लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन का रजिस्ट्रेशन किसी भी व्यक्ति के नाम से किया जाए जिससे कि लोग सड़क के नियमों से पूर्ण रूप से परिचित होंगे और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान के साथ किया गया। साथ ही सभी से अपील करते हुए कहा कि जब पक्षी आसमान में उड़ते समय आपस में एक दूसरे से नहीं टकराते हैं वहां भी नियमों का पालन होता है तो फिर हम तो इंसान हैं अपने जीवन को व्यर्थ यूं ही ना गवाएं नियमों का पालन करें खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
समापन समारोह कार्यक्रम के आयोजन प्रमुख जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने पूरे एक माह तक संचालित सड़क सुरक्षा माह का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह अभियान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है विगत एक माह तक विशेष आयोजनों के माध्यम से वाहन चालक, आमजन, विद्यालयीन एवं महाविद्यालय छात्रों सहित अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान 115 वाहन चालकों के आंखों की जांच, बिना नंबर के वाहनों में नंबर लिखना, वाहनों में आगे पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाना, यातायात नियमों का पालन कर चलने वाले वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट करना, बैनर पोस्टर पंपलेट एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से वृहद पैमाने पर जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं अधिक से अधिक लोगों तक नियमों की जानकारी पहुंचाना रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राहगीर योजना एवं गुड सेमेरिटन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आप निश्चिंत होकर सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कीजिए आपके ऊपर किसी भी प्रकार की कानून अड़चन आडे़ नहीं आएगी।
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे के नेतृत्व में पुलिस विभाग के महिला आरक्षकों ने महिला सशक्तिकरण का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया*
समापन समारोह के अवसर पर आयोजित हेलमेट रैली एवं नगर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे के नेतृत्व में विभाग के महिला आरक्षकों ने महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी, प्रतिभा पाटिल एवं किरण बेदी की छवि आम जनमानस में अत्यंत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किये।
*इन्हें मिला गुड सेमेरिटन का सम्मान*
वैभव सिंह, संजय सोलंकी ,एस प्रकाश, रईस अहमद, मुख्तार अंसारी, अनुराग दुबे ,अंचल किशोर राजवाड़े, गणेश रजवाड़े, भाग सिंह, सुनील सोनवानी, सिद्धार्थ सिंह, हरिकेश राजवाड़े, सक्षम कुर्रे, तुलेश्वर, श्रीमती कुंती राजवाड़े, स्मृति सोनी, अहिल्या रजवाड़े, देवकुमारी, धीरेंद्र साहू ,श्रीमती रुकमणी, भगमनिया कुर्रे,एवं लीलावती साहू ।इन्होंने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर जीवन रक्षा का पुनीत कार्य किया है।
*चिकित्सकों का हुआ सम्मान*
सड़क सुरक्षा माह के दौरान नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सफल संचालन के साथ ही समय-समय पर तत्परता के साथ सड़क दुर्घटना में घायलों के जीवन रक्षा जैसे पुनीत कार्य करने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुरिमा पैकरा, नेत्र सहायक अधिकारी गणेश गौतम, वीरेंद्र साहू, पुष्पेंद्र पटेल, काउंसलर श्रीमती लक्ष्मीनिया सिंह, दंत सहायक श्रीमती अंजू कुशवाहा, मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती बाबी राजवाड़े एवं मितानिन श्रीमती कल्पना सिंह को सम्मानित किया गया।
*निर्णायक गण हुए सम्मानित*
सड़क सुरक्षा माह के दौरान विविध प्रकार के आयोजनों में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करने हेतु व्याख्याता श्रीमती स्वीटी मिश्रा, सुमन पांडेय, परीक्षा गुप्ता, डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव, अतिथि व्याख्याता नीलम मिश्रा, सहायक शिक्षक समीक्षा शर्मा, जय श्री रेड्डी, तारा पांडेय, सुमन नायक, जेल शिक्षिका विवेक सिद्दीकी, उच्च श्रेणी शिक्षक काजल पाठक, प्रधान पाठक जितेंद्रीय प्रसाद द्विवेदी, सहायक ग्रेड 2 अमृतांशु मिश्र, को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे निशि, नयन, सौम्या, सुहानी,ओम एवं अंश के द्वारा बहुत ही सुंदर यातायात जागरूकता से संबंधित नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर, ज्ञान कुंज विद्यालय बैकुंठपुर के छात्रों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न विद्या रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ ही सड़क सुरक्षा माह के दौरान सराहनीय योगदान प्रदान करने हेतु एनसीसी कैडेट्स जिला एनसीसी अधिकारी संजीव जायसवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जिला संगठक एम .सी. हिमधर के नेतृत्व में जन जागरूकता के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। समापन समारोह के दौरान मीडिया के पदाधिकारी व प्रतिनिधि गणों के साथ, पुलिस के अधिकारी कर्मचारी गण, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए शिक्षक गणों सहित गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया।
*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
समापन समारोह के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, नगर पालिका निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, श्रीमती गीता रजवाड़े, श्रीमती शिव कुमारी सिंह, श्री राजेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चर्चा श्री अरुण जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रीता यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेश शिवहरे, जिला महामंत्री श्री पंकज गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*समापन समारोह में इनकी रही सहभागिता*
समापन समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर, नेल्सन कुजूर, राजेश साहू, रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी गण बैकुंठपुर निरीक्षक विपिन लकड़ा, पटना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश तिवारी, चर्चा प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडेय विभिन्न थाना क्षेत्र से आए थाना एवं चौकी प्रभारी गण, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, किशुन राम भगत के साथ पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
समापन समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन यातायात हवलदार महेश मिश्रा ने किया।