logo

सातलखेड़ी में हिंदू सम्मेलन आयोजित ,समाज को एकता, संस्कार और समरसता की जरूरत : फौजदार

कस्बे में शनिवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का उदाहरण बना।

सम्मेलन के प्रारंभ में मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर से कलशयात्रा एवं शोभायात्रा की शुरुआत की गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान खूब जयकारे लगाए गए। जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा के बाद आयोजित धर्मसभा में संत-महात्माओं समाजबंधुओं को एक रहने-संगठित रहने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग धर्म जागरण प्रमुख गजेंद्र सिंह फौजदार ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कारों की रक्षा एवं सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*संतों के प्रेरक उद्बोधनों ने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया*

सम्मेलन में कस्बे के अलावा लक्ष्मीपुरा , दुर्जनपूरा, मायला, कुदायला ,गांव सातलखेड़ी व खान सातलखेड़ी से भी ग्रामीणों ने भाग लिया। धर्मसभा को गागरोन पीठाधीश्वर श्री त्यागी झंकारेश्वरचार्य जी महाराज का पावन संत सान्निध्य प्राप्त हुआ।संतों के प्रेरक उद्बोधनों ने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। धर्मसभा के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली स्थानीय प्रतिभाओं का मंच पर सम्मान किया गया। कलश यात्रा के साथ-साथ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे।

0
723 views