बरेली युवक की हत्या करने वाली वांछित पत्नी और सास गिरफ्तार किया गया
bareilly थाना इज्जतनगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 67/2026 धारा 103(1)/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्तो क्रमशः 1. ज्योति पुत्री कालीचरन 2. कालीचरन पुत्र शोभाराम 3. चमेली पत्नी कालीचरन निवासीगण मौहल्ला दुर्गानगर थाना बारादरी जनपद बरेली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।दिनांक 26.01.2026 को थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत गिरजाशंकर कालोनी कैलाशपुरम में किराये के माकन में रह रहे जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र श्रीलाल निवासी भाऊपुरा थाना उसराहार जनपद इटावा उम्र करीब 33 वर्ष का शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके सम्बन्ध में मृतक जितेन्द्र कुमार यादव के भाई श्री अजय कुमार द्वारा दी गयी। तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 67/2026 धारा 108/351 (3) बीएनएस बनाम 1. ज्योति आदि 04 नफरके विरूध्द पंजीकृत किया गया था तथा मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक जितेन्द्र कुमार यादव की मृत्यु का कारण ANTEMORTEM STRANGULATION (गला दबाकर हत्या करना) होना पाया गया, जिसके आधार पर दिनांक 27.01.2026 को उक्त अभियोग को धारा 108 बीएनएस के स्थान पर धारा 103 (1) बीएनएस में तरमीम किया गया। उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तो 1. ज्योति पुत्री कालीचरन 2. कालीचरन पुत्र शोभाराम 3. चमेली पत्नी कालीचरन निवासीगण मौहल्ला दुर्गानगर थाना बारादरी जनपद बरेली को आज दिनांक 31.01.2026 को थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।आज दिनांक 31.01.2026 को मुखविर द्वारा दी गयी सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 67/2026 धारा 103(1)/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्तो 1. ज्योति पुत्री कालीचरन 2. कालीचरन पुत्र शोभाराम 3. चमेली पत्नी कालीचरन निवासीगण मौहल्ला दुर्गानगर थाना बारादरी जनपद बरेली को समय करीब 13.45 बजे डेलापीर से त्रिशूल तिराहे की तरफ जाने वाले रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को रिमाण्ड हेतु मा० न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया गया मृतक जितेन्द्र कुमार यादव की पत्नी ज्योति ने पूछताछ में बताया कि हम दोनो एक साथ पढ़ाई करते थे, उसी समय एक दूसरे से जान पहचान हो गई और प्यार करने लगे काफी लम्बे समय से अफेयर में रहे बाद में जितेन्द्र संबिदा पर आईवीआरआई बरेली में नौकरी करने लगा तथा मैं भी रोडवेज में संबिदा पर नौकरी करती हूं, फिर हम लोगों ने मेरे परिवार वालों की सहमति से दिनाक 25.11.2025 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली तथा मोहल्ला गिरजा शंकर कैलाशपुरम कमल सक्सेना के मकान में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। जितेन्द्र ने मेरे खाते से 20,000 रुपये अपने खाते में लेकर आनलाईन जुए में हरा दिये जब दिनांक 26.01.2026 को मैने जितेन्द्र से पूछा कि ये 20,000 रुपये कहा गये तो उसने जुए में हारने की बात कही तो मेरी उससे लडाई हो गयी तथा मैने फोन से अपने पापा को बताया कि जितेन्द्र मुझसे लडाई कर रहा है तथा फिर फोन करके अपनी मां को भी बताया। जिससे मेरी मां चमेली और मेरे पापा कालीचरन व मेरे भाई दीपक आगये। जिस समय वे आये जितेन्द्र से मेरी हाथापाई हो रही थी तो मेरे भाई, मां व पिता ने जितेन्द्र के हाथ पैर पकड लिये मैने गुस्से में जितेन्द्र का गला दबा दिया थोडी देर छटपटाने के बाद जितेन्द्र शान्त हो गया तो हम लोगों के हाथ पांव फूल गये आनन फानन में मैने, मेरे पिता, भाई व माता ने मिलकर जितेन्द्र को उसके मफलर की सहायता से दीवार में लगे वैन्टीलेटर की ग्रिल से बाधकर लटा दिया तथा मेरे माता व पिता नीचे जाकर शोर मचा दिया कि जितेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।