logo

वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत शनिवार को एडीआर भवन, जिला न्यायालय परिसर, मुरैना में एक आउटरीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित वीर परिवारों एवं अन्य प्रतिभागियों से पारिवारिक, सिविल, नामांतरण सहित विभिन्न विधिक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई, जिनका मौके पर ही समाधान करते हुए आवश्यक विधिक परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत तथा नालसा (NALSA) एवं सालसा (SALSA) की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, जिला विधिक सहायता अधिकारी मुरैना, सैनिक कल्याण बोर्ड मुरैना की ओर से श्री एम.आर. पाण्डेय, ग्रुप कैम्पटन सैनिक कल्याण बोर्ड मुरैना के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

35
880 views