logo

महाबोधि मंदिर में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया पूजा-अर्चना

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने शनिवार की शाम बोधगया पहुंचे और विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। इस दौरान गया के जिलाधिकारी-सह-बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी (बीटीएमसी) के अध्यक्ष शशांक शुभंकर भी उपस्थित रहे। महाबोधि मंदिर पहुंचने पर आवासीय बौद्ध भिक्षुओं ने उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर के मुख्य गर्भगृह में भगवान बुद्ध के समक्ष दीप, धूप और पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक विशेष पूजा-अर्चना किया। वरीय पुजारी भिक्षु डॉ मनोज थेरो, भिक्षु डॉ दीनानंद, भिक्षु चालिंदा सहित अन्य भिक्षुओं ने मुख्य न्यायाधीश को पूजा कराया। भिक्षुओं ने पवित्र सूत्रों का सामूहिक पाठ किया और त्रिरत्नबुद्ध, धम्म और संघ का मंगल आशीर्वाद दिया। पूजा के उपरांत मुख्य न्यायाधीश ने पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन कर परिक्रमा पूरा किया। साथ ही पुष्प अर्पित कर विश्व शांति, न्याय तथा मानव कल्याण की कामना की। बीटीएमसी की ओर से उन्हें महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति, बोधिपत्ता, बौद्ध साहित्य की महत्वपूर्ण पुस्तिकाएं एवं एक कला पोर्टफोलियो स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किया गया। स्वागत करने वालों में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, बीटीएमसी सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिंह, भिक्षु डॉ मनोज थेरो, डॉ दीनानंद सहित अन्य शामिल थे।

9
844 views