
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर का स्वागत: भवानी मंडी में कांग्रेस बोर्ड बनाने का दावा किया
नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर का भवानी मंडी पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित हुआ।
स्वागत समारोह का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आसतौलिया और विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत ने किया। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने बताया कि जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव देवकीनंदन वर्मा, पीसीसी सदस्य सिद्दीक भाई गौरी और मनोहर थाना विधानसभा प्रत्याशी नेमीचंद मीणा भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुर्जर ने आलाकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सभी के सहयोग से आलाकमान द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भवानी मंडी में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनाने का भी विश्वास दिलाया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव चंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, पूर्व सरपंच रोड सिंह कुंडी खेड़ा, सरपंच बहादुर सिंह गुर्जर, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, एडवोकेट श्याम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता, पगारिया उप सरपंच तुफान सिंह परमार, सुदीप सालेचा, उमराव सिंह, अर्जुनसिंह मालाखेड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन पिंटू, कृपाल सिंह चौहान कोटड़ा, मंडल अध्यक्ष कैलाश कंवर बाई, रामचंद्र वर्मा, उमराव सिंह चौहान, पार्षद हकीम खान, हरीश राठौड़, राकेश दर्पण, वीणा मेहरा, वरुण मीणा, राजिक अंसारी, अशोक बैरवा, राजेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष हफीज खान, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विकास पांडे, पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, कालू सिंह चौहान, कुशाल सोलंकी, प्रबल जैन, अविनाश परमार, राकेश चांवला, हसीब चौधरी, अक्षय जैन, हलीम भाई, दीवान सिंह, नारायण सिंह लौर और शेख साबिर शामिल थे।
Aima media jhalawar