logo

कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण

झालावाड़| संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर प्रशासनिक कार्यों, अभिलेख संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था एवं कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा कार्यों में अनुशासन एवं उत्तरदायित्व बनाए रखा जाए। संभागीय आयुक्त ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रत्येक स्तर पर सुदृढ़ मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया। साथ ही डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग से कार्यों को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अजयसिंह राठौड़, एडीएम अनुराग भार्गव, एसडीएम अभिषेक चारण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Aima media jhalawar

7
516 views