पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया ने 77वां गणतंत्र दिवस मंडल वाराणसी में धूमधाम से मनाया।
वाराणसी पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन की सभी पदाधिकारीयों ने 77वा गणतंत्र दिवस महमूरगंज स्तिथ कैलाश मठ वाराणसी में बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसमें महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्षा रीता पटेल जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी मंडल कार्यकारी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को पहचान पत्र वितरण का कार्य किया गया और सभी सक्रिय पदाधिकारी का सम्मान कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संगठन के उद्देश्यों को मंच के माध्यम से दोहराया गया उपस्थित गणमान्य महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता पटेल जी राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार कनौजिया जी और सुनील बिंद प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश सचिव विवेक सिनहा जी वाराणसी मंडल अध्यक्ष गौतम यादव जी व्यापार प्रकोष्ठ मंडल विकेश यादव जी मंडल सचिव जितेंद्र कन्नौजिया जिला अध्यक्ष अमित चौधरी व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर जी चंदौली जिला अध्यक्ष प्रभात जी महिला विंग जिला अध्यक्षा नेहा चौरसिया के साथ मंडल वाराणसी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को पूरे उत्साहपुर्वक और हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।रिपोर्ट - विवेक सिनहा जिला - वाराणसीराज्य - उत्तर प्रदेश ✍️