logo

उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल ने संविधान में आस्था की दिलाई शपथ, 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। वसुंधरा क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वसुंधरा इकाई द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल एवं साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सलामी के पश्चात राष्ट्रगान से माहौल देशभक्ति से भर उठा।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित व्यापारियों ने राष्ट्रगान किया तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि व्यापारिक समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों से ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
इसके उपरांत मनोनीत सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष इरशाद खान सैफी को भी सदस्यता पत्र सौंपा गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वसुंधरा अध्यक्ष संजय अरोड़ा, महामंत्री विपिन त्यागी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े विभिन्न गणमान्य सदस्य एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
विशेष रूप से प्रीतम लाल जी
राजकुमार राणा, विपिन त्यागी
संजय अरोरा, शिव कुमार चौधरी, मीनू जी, गुरमीत चौधरी
अमित शर्मा, रामानुज पाण्डे
प्रवीण भारद्वाज, नीरज शर्मा,
सौरभ त्यागी, प्रवीण शर्मा,
संजीव झा, एवं अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

4
1701 views