logo

गणतंत्र दिवस आज, खेल संकुल में होगा मुख्य समारोह

झालावाड़| गणतंत्र दिवस 2026 का जिला स्तरीय समारोह सोमवार, 26 जनवरी को विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण, राज्यपाल का संदेश पठन के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
समारोह में पुलिस, होमगार्ड व शिक्षण संस्थाओं द्वारा मार्चपास्ट, शहीद परिवारों का सम्मान, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। सामूहिक वन्दे मातरम् गायन, विभागों की झांकियां तथा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि शहीद निर्भय सिंह की प्रतिमा व विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इससे पूर्व कलेक्टर सुबह 8 बजे अपने निवास पर तथा साढे 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे
Aima media jhalawar

3
408 views