पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादल, ठंडी हवाएं चली
झालावाड़| जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। धूप भी कम खिली। ठंडी हवाएं चली, लेकिन बारिश नहीं हुई।
बादल छाने से न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी आ गई है। शाम को फिर सर्दी का अहसास हुआ। आगामी एक दिन और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहने के कारण मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद फिर कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही छाएगा कोहरा राधेश्याम शर्मा, निदेशक मौसम केंद्र 24 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाएगा। इसके बाद एक बार फिर कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में सुबह शाम सर्दी रहेगी। दोपहर में जरूरत सर्दी का असर कम रहेगा। दिन के तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी।
Aima media jhalawar