
श्याम मंदिर का पाटोत्सव, घर-घर बांटे पीले चावल
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा
लालसोट
श्री खाटू - श्याम सेवा समिति के सानिध्य में - श्याम मंदिर के 19वें विशाल पाट - महोत्सव के लिए बुधवार को श्याम - प्रेमियों ने भगवान गणपति को - निमंत्रण दिया।
श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष मनीष नाटाणी ने बताया कि 29 जनवरी को श्याम मंदिर में भजन संध्या के साथ पाट महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसमें महेश परमार, यशराज नायला, महेश मस्ताना, राजू चौधरी और राहुल जोशी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 30 जनवरी को लाम्बा पाड़ा स्थित घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर से श्याम निशान यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई श्याम मंदिर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक जैन नसिया में नानी बाई का मायरा कथा का वाचन अनिरुद्ध महाराज रतलाम वालों द्वारा की जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन कोलकाता के फूलों से बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।
पाट महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुभाष भिवाल ने बताया कि आयोजन को लेकर महिलाएं और पुरुष घर-घर पीले चावल देकर बाबा श्याम के इस महोत्सव का निमंत्रण दे रहे हैं। (नि. प्र.)