श्री श्याम मंदिर लालसोट का 19वां पाट महोत्सव 29 से
लालसोटउपखंड मुख्यालय स्थित श्री श्याम मित्र मंडल के सान्निध्य में श्री श्याम मंदिर का 19वां विशाल पाट महोत्सव 29 जनवरी से 1 फरवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए बुधवार को गणेश जी को निमंत्रण देकर कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल लालसोट अध्यक्ष मनीष नाटाणी, पाट महोत्सव अध्यक्ष सुभाष भिंवाल व कार्यक्रम के संयोजक सोनू बिनोरी ने बताया कि 29 जनवरी को विशाल श्याम भजन संध्या श्री श्याम मंदिर गंगापुर रोड लालसोट परिसर में होगी, जिसमें आमंत्रितभजन गायक कलाकार महेश परमार (जयपुर), यश-राज (नायला), महेश मस्ताना (लालसोट), राहुल जोशी (लालसोट) द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। 30 जनवरी को विशाल श्याम निशान यात्रा शहर के प्राचीन मंदिर घाटेश्वरनाथ महादेव मंदिर लांबा पाडा से शहर के प्रमुख बाजारों में होती हुई श्याम मंदिर पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन कोलकाता के फूलों से बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा एवं श्याम बाबा का दरबार सजाया जाएगा। अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा 30 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 6 से 10 बजे तक नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जाएगा।