logo

गेंदा खेती से बदली किस्मत: बरगांव के किसान देवानंद निषाद की सालाना आमदनी तीन लाख रुपए पार

जीवनदायिनी महानदी किनारे स्थित ग्राम बरगांव के किसान देवानंद निषाद पिता मोहरसाय ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना से अपनी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। वर्ष 2025-26 में उन्होंने गेंदा की उन्नत खेती कर प्रति एकड़ लाखों की आमदनी अर्जित की है।
किसान देवानंद ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में रबी मौसम में गेंदा की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“गेंदा फसल से मुझे एक एकड़ में लगभग 2.5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हो रहा है। इससे पहले मैं रबी में धान लेता था, जिससे प्रति एकड़ महज 35 हजार रुपये का लाभ मिलता था।”
धान के मुकाबले गेंदा फसल से कई गुना अधिक लाभ
देवानंद के अनुसार—
धान की खेती में प्रति एकड़ लागत: ₹15,000
उत्पादन: 20 क्विंटल
कुल लाभ: ₹35,000
वहीं गेंदा की खेती में—
कुल सिंचित रकबा: 0.410 हेक्टेयर (लगभग 1 एकड़)
उत्पादन: 3,750 किलोग्राम
प्रति किलो भाव: ₹80
कुल आय: ₹3,00,000
कुल लागत: ₹50,000
नतीजा : एक एकड़ से 2.5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
देवानंद रोजाना 60–70 किलो गेंदा रायगढ़ फूल बाजार में बेचने जाते हैं। निरंतर मांग और बेहतर भाव से उनकी आमदनी स्थिर बनी हुई है।
उद्यानिकी विभाग का सहयोग
किसान को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत गेंदा के पौधे उपलब्ध कराए गए। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाता है। देवानंद की सफलता से प्रेरित होकर ग्राम बरगांव के अन्य किसान भी रबी मौसम में धान की जगह गेंदा की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
देवानंद का कहना है,
“गेंदा फसल ने मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से खेती करना आसान हुआ और बाजार में भी फूलों की अच्छी कीमत मिलती है।”

7
461 views