logo

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने मेरठ में संचालित हो रही एक अवैध पिस्तौल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने मेरठ में संचालित हो रही एक अवैध पिस्तौल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। एक मेरठ का रहने वाला है और तीन दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये लोग दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अपराधियों को हथियारों की सप्लाई करते थे। फैक्ट्री से 20 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मशीनें भी बरामद कर ली हैं।
दिल्ली पुलिस अब पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की छानबीन कर रही है। इनके संपर्क किन-किन गैंगस्टर से रहे हैं इस बारे में भी जानकारी की जा रही है। यह लोग किन-किन के संपर्क में थे इस बारे में भी पूरी जानकारी की जाएगी।

दिल्ली पुलिस के हाथ ऐसे लगी लीड़
दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को कपासहेरा इलाके से 35 वर्षीय भरत उर्फ भारू को गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई थी।। पूछताछ में इसने बताया कि पिस्टल इसने मेरठ से लिया था। मेरठ में एक अवैध फैक्ट्री है और वहां पर पिस्टल बनाए जाते हैं। सूचना पर दिल्ली पुलिस मेरठ के कैली गांव पहुंची। बताए गए पते पर छापा मारा तो वहां बड़ी तादाद में पिस्टल बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 20 आधुनिक पिस्तौल बरामद किए और वह मशीनें बरामद की जिनसे पिस्टल बनाई जा रही थी। कुछ कारतूस भी मौके से बरामद हुए।लीड़ के आधार पर दिल्ली पुलिस ने की दबिश
पुलिस ने यहां से मेरठ निवासी अशरफ अली और सतीश को गिरफ्तार किया। इनके साथ ही मुजफ्फरनगर निवासी 32 वर्षीय उपेंद्र को भी मौके से ही पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो दिल्ली के द्वारका निवासी 28 वर्षीय इम्तियाज का भी नाम आया। पुलिस ने इम्तियाज को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह इस मामले में अभी तक पुलिस पांच युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। मौके से जो मशीनरी मिली हैं उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही अब पुलिस को यह जानकारी मिली है कि यह गिरोह हरियाणा उत्तर प्रदेश और एनसीआर में कुख्यात बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

पुलिस को मिली और भी लीड़
इनसे पूछताछ में कुछ नाम भी मिले हैं लेकिन उन्हें अभी पुलिस ने सभी नाम गोपनीय रखे हैं ताकि उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके। इन लोगों ने पिछले दिनों कितने हथियार किन-किन लोगों को दिए थे और किन-किन लोगों ने हथियारों के लिए संपर्क किया था। सभी की कुंडली अब पुलिस के पास पहुंच गई है। अब पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल में यह पता चला है कि यह लोग गांव में तो सामान्य तरीके से रहते थे लेकिन एक खेत में इन्होंने फैक्ट्री संचालित की हुई थी। गैंगस्टर और अपराधियों से जब इन्हे ऑर्डर मिलता था उसी अनुसार यह पिस्तौल बनाया करते थे। कुछ असलहा पहले से बना कर तैयार रखा जाता था, जो खरीदारों को दिखाया जाता था। पिस्टल को चेक करने के लिए गोलियां भी इनके पास होती थी। पुलिस ने फैक्ट्री से गोलियां भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में से उपेंद्र अशरफ अली और सतीश पर हत्या और गैंगस्टर जैसे कई मामले दर्ज हैं। भरत पर हत्या का प्रयास और डकैती के मामले दर्ज हैं। इम्तियाज पर भी कुछ मामले दर्ज हैं पुलिस अब अन्य प्रदेशों से भी उनके आपराधिक रिकार्ड खंगालने की कोशिश कर रही है

#पत्रकार आमिर महफूज खान
AiMA media reporter

0
12 views