logo

युवा महोत्सव में संस्कार एकेडमी का धमाका!

राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता ।।

सांगोद-नगर में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में आयोजित युवा महोत्सव में संस्कार एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपना जलवा दिखाया! कबड्डी, खो-खो, दौड़ जैसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

*मुख्य अतिथि रहे मौजूद*

कार्यक्रम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक वृत्त सांगोद नरेंद्र जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

*संस्कार एकेडमी की उपलब्धि*

संस्कार एकेडमी के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता विद्यालय के लिए गर्व का विषय रही। संस्था सचिव डॉ अशरफ बैग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

39
1945 views