logo

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी ने प्रेसवार्ता कर पार्टी की अगले 100 दिनों की कार्य

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के जन्मदिन के पुनीत अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी ने प्रेसवार्ता कर पार्टी की अगले 100 दिनों की कार्ययोजना की घोषणा की।

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय-पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक इंदल रावत, विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, ललन कुमार उपस्थित रहे।

. संविधान संवाद महापंचायत-
श्री अविनाश पांडे ने प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में “मनरेगा बचाओ संग्राम” की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान 100 दिन की कार्ययोजना के साथ काम के अधिकार, ग्रामीण रोजगार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का एक संगठित संकल्प है।
प्रियंका जी का नेतृत्व हमेशा सड़क से संसद तक, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती देता रहा है। उनके जन्मदिन पर इस अभियान की शुरुआत उसी संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनसाथियों से आह्वान है-इस आंदोलन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं।

वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर काशी स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रियंका जी के दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री अजय राय ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी इस देश के कमजोर शोषित पीड़ित और हर उस व्यक्ति की आवाज है जिसे न्याय नहीं मिल पा रहा है प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन हम सबके लिए कर्मशीलता और त्याग संघर्ष का प्रेरणा और संदेश
Afzal Ali shah.
Lucknow bureau

4
91 views