
माता जिजाऊ की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
माता जिजाऊ की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सरिता भगत ने लिया आशीर्वाद
रिपोर्टर - भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश
बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर द्वारा मातृशक्ति, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को समर्पित एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता साहेब जिजाऊ की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण किया गया। सुबह 10:30 बजे समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने माता जिजाऊ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीहरि सिंह भगत, श्रीमती सरिता भगत, अत्ताउल्लाह खान विजय राठौड़, धर्मेंद्र सोनी, दीपक पाटिल, अभय बालापुरकर, रियाज असारी, मोहनलाल, मनोज कानूनगो, ब्रह्मानंद महाजन परेश शाह रियाज उल हक अंसारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य माता जिजाऊ के आदर्शों, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित जनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।
सरिता भगत- माता जिजाऊ ने धर्म, स्वराज्य और राष्ट्रभक्ति के संस्कार दिए
माता जिजाऊ केवल शिवाजी महाराज की माता नहीं थीं, बल्कि वे एक युगद्रष्टा थीं। उन्होंने शिवाजी महाराज को बचपन से ही धर्म, स्वराज्य और राष्ट्रभक्ति के संस्कार दिए। जिजाऊ माता के संस्कारों ने ही शिवाजी महाराज को एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय राजा बनाया। शिवाजी महाराज का जीवन हमें साहस, स्वाभिमान और जनकल्याण का मार्ग दिखाता है। आज के समय में जिजाऊ माता के संस्कार और शिवाजी महाराज की नीति हमारे समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके विचारों को अपनाकर एक सशक्त और संस्कारवान राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए।