दिल्ली पुलिस ने 18 मामलों में वांछित रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली: 12 जनवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश के लोनी से गिरफ्तार किया है। वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया।आरोपी विकास उर्फ विक्की हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का निवासी है और वह चाणक्यपुरी थाने में दर्ज शस्त्र अधिनियम के एक मामले में वांछित था।