नवी मुंबई में पैसे बांटने के आरोप पर शिवसेना–भाजपा कार्यकर्ताओं में हंगामा
नवी मुंबई: सूत्र
एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। प्रभाग क्रमांक 11 में पैसे बांटने के आरोप को लेकर शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं में पैसे बांट रहे थे। इसी बात को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को घेर लिया और मारपीट की घटना हुई। इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और पैसे बांटने के आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गंभीर चोट की खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद प्रभाग क्रमांक 11 में सियासी माहौल गरमा गया है।
चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और किसी भी तरह की कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली हरकत पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।