logo

WORC के जनसंख्या नियंत्रण अभियान में सहभागिता करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान।

देवघर धनंजय कुमार।

आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को WORC (वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन) के बैनर तले संचालित जनसंख्या नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सहभागिता सुनिश्चित करने वाली महिलाओं एवं उनके सहयोगियों को एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंच पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, NHRM के विशेष सचिव शशि प्रकाश, तक्षशिला विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा, सुभाष राय, कृष्णधन खवाड़े, रमेश बाजला, डॉ राजेश प्रसाद, प्रो रामनंदन सिंह, रीता चौरसिया, जे सी राज, बिनोद सुल्तानिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्वागत उद्बोधन में डॉ एन डी मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए WORC के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पहले मगडीहा गांव को पूर्णतः जनसंख्या नियंत्रित किया गया, उसके बाद भोड़ा जमुआ, महापुर, मगडीहा और बिंझा पंचायत के 10 गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण के लक्ष्य से गोद लिया गया।
नए सत्र में इन गांवों की 56 महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया है, जिन महिलाओं और उनके प्रेरकों को आज सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं की जड़ अनियंत्रित जनसंख्या है।
कृष्णधन खवाड़े ने कहा कि जनसंख्या देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है और डॉ एन डी मिश्रा की यह मुहिम सराहनीय है क्योंकि इसमें पहले जागरूकता और फिर स्थायी समाधान का रास्ता अपनाया गया।
अशोकानंद झा ने कहा कि जनसंख्या का मुद्दा देश और दुनिया दोनों के लिए गंभीर चुनौती है और इस दिशा में किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
NHRM के विशेष सचिव शशि प्रकाश ने कहा कि सरकारें अपने स्तर से प्रयास करती हैं, लेकिन जब सामाजिक संस्थाएं आगे आती हैं तो अभियान निश्चित रूप से सफल होता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण से रोजगार और संसाधनों पर दबाव कम होगा।
पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि WORC के माध्यम से डॉ एन डी मिश्रा द्वारा उठाया गया यह कदम सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का कार्य है और इसका प्रभाव दूरगामी होगा।
इस अवसर पर डॉ नीलचंद्र सिद्धांत, गोपाल कृष्ण शर्मा, संजय मिश्र, सुबोध झा, एस डी मिश्रा, उमाकांत सिंह, रूपाश्री, डॉ पल्लवी, गुड्डु बंका, मणिकांत पाठक, जवाहर सिंह, डॉ नीतू, कुमार कौशिक, राजेंद्र गुप्ता, राजीव रंजन, सोनम चौधरी, रविशंकर साह, डॉ हर्ष, मो जामरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

4
13 views