logo

1000 से अधिक मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल: अधिवेशन में कर्मचारियों का किया सम्मान, कार्यकारिणी का भी गठन

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का प्रथम जिला अधिवेशन शुक्रवार को एक निजी स्कूल में आयोजित किया गया। अधिवेशन में झालावाड़ सहित विभिन्न जिलों से आए 1000 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
अधिवेशन में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुनील मोदी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहरथाना विधायक गोविंद प्रसाद रानीपुरिया रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष स्वप्निल सहाय भटनागर द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई। साथ ही सेवा निवृत्त मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
प्रदेश महामंत्री सुनील मोदी ने बजट 2026-27 में कर्मचारियों से संबंधित मांगों एवं सरकार को दिए गए सुझावों की जानकारी दी।
Aima media झालावाड़








11
1107 views