logo

रामगढ़, बुढ़ार व सोनहत में जांच, उपचार और दवाओं से मरीजों को राहत

कोरिया, 09 जनवरी 2026/*
जिले के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का सकारात्मक असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। रामगढ़ जैसे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्र आम लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। वहीं सोनहत और बुढ़ार के स्वास्थ्य केंद्रों में जांच, उपचार एवं पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता से मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 17 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी कराई गई।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अभियान की प्रभावी निगरानी के निर्देश देते हुए कहा है कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

डॉ प्रशांत सिंह ने बताया कि विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से अब तक हजारों महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है। समय रहते उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं की पहचान होने से कई महिलाओं को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सका है। विभाग मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को और कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

जिला प्रशासन मातृत्व स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध ।

9
365 views