बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना; केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा
नयी दिल्ली: नौ जनवरी (भाषा) संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना है और केंद्रीय बजट एक फरवरी, रविवार को पेश किया जाएगा।संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा तय किये गये संभावित कार्यक्रम का हवाला देते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।