logo

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारियों को आगामी 3 वर्ष की कार्ययोजना के क्रियान्वयन को लेकर दिशा- निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारियों को आगामी 3 वर्ष की कार्ययोजना के क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

शासन की योजनाएं, कार्यक्रम जनोन्मुखी और कल्याणकारी बने, शासन की व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करें और जवाबदेही तय हो।
विकास की गतिविधियों का क्रियान्वयन तेज हो, मिशन मोड में काम करें।

शासकीय कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से कार्य आरंभ हो, इसके लिए तकनीकी प्रणालियों का उपयोग सुनिश्चित करें। केंद्र सरकार के विभागों से समन्वय बढ़ाएं। 106 हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए 12 जनवरी से 'संकल्प से समाधान' अभियान प्रारंभ होगा, इसके लिए तैयारी करें। शासकीय कामकाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करें और चुनौतीपूर्ण कार्य हाथ में लेने वाले स्टाफ के सदस्यों को प्रोत्साहित करें। जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बढ़ाएं।

वर्ष 2026 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा। 15 से अधिक विभाग इसमें योगदान करेंगे। आने वाले तीन वर्षों के लिए रोलिंग बजट की व्यवस्था रहेगी, इसलिए सड़क, अस्पताल, सिंचाई परियोजना, सार्वजनिक भवन और अन्य निर्माण कार्यों की समेकित योजनाएं बनाएं। मृत्युभोज, विवाह समारोह में अपव्यय रोकने जैसे सामाजिक सुधारों के लिए भी वातावरण निर्मित किया जाए। इस हेतु सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाए।

106
1839 views