logo

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का शुभकामना संदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद को वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने परिषद को देश के 17 राज्यों में सक्रिय एक पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित संगठन बताते हुए पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

अपने संदेश में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी निष्पक्षता, निर्भीकता एवं सत्यनिष्ठा समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर उनके हितों की रक्षा करना राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का सराहनीय और अनुकरणीय प्रयास है।

ब्रजेश पाठक ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 में भी परिषद नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारों के कल्याण हेतु कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही उन्होंने परिषद की निरंतर प्रगति, संगठन विस्तार और पत्रकार समाज के लिए सुरक्षित, सशक्त एवं सम्मानजनक वातावरण की कामना की।

उपमुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 के लिए परिषद एवं समस्त पत्रकार जगत को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

41
4606 views