कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अजय चावला एवं निकुंज चावला, भाजपा परिवार हुआ और सशक्त
अंबाला,
नगर निगम चुनावों में वार्ड नं. 20 से पार्षद पद की प्रत्याशी रही निकुंज चावला जी तथा उनके पति अजय चावला जी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि चावला दंपति के शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा और जनसमर्थन मिलेगा, जिससे आगामी चुनावों में संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा कर सकेगा।
वही नगर निगम चुनावों में वार्ड नं. 10 से पार्षद पद के प्रत्याशी रहे राजीव जी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मंडल अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रोमी ग्रोवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।