logo

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देहरादून में पुतला दहन

देहरादून, ४ जनवरी। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार अत्याचार और हिंसा के खिलाफ भारतीय हिन्दू रक्षा वाहिनी ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। बायपास चौकी के पास नारी निकेतन के निकट संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन किया और 'बांग्लादेश मुर्दाबाद' के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी बड़े आक्रोश में नजर आए।

संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए तथा देश में छिपे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाए। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह प्रदर्शन पूरे देश में जारी रहेगा।

कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के कथित नरसंहार को तत्काल रोके जाने की भी अपील की।

प्रदर्शन में महिला मोर्चा और युवा शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक मदन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ पूरण रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत भूषण लखेड़ा, राष्ट्रीय सचिव राकेश बडोनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी परवीन साही एवं उनकी टीम, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल सेमवाल, राष्ट्रीय मंत्री सुनील कुमार राठौर, प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ मान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित राजपूत एवं उनकी टीम, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्पित कंबोज, विधानसभा अध्यक्ष डोईवाला गुड्डू सोलंकी एवं टीम, धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष कपिल सोनी, सहयोगी केपी सकलानी, अमित भाई, सबूत वर्मा, नरेश पावर, अमित शर्मा, शिव सिंह, अनिल पाल, विरु दाई एवं टीम, अजय पेन्यूली सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में दो हजार पच्चीस में हिंदू समुदाय पर हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें मंदिरों पर हमले, लूटपाट और हत्याओं के मामले शामिल हैं। मानवाधिकार संगठनों ने अंतरिम सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

10
1338 views